फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : असलहा सप्लायर को पकड़ने गई एसओजी टीम पर हमला, दरोगा को महिला ने दांत से काटा

Sat, 05 Feb 2022 08:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दरोगा आशीष ने उन्हीं लोगों से अजय पासी के बारे में पूछा तो वे लड़ने पर अमादा हो गए। आशीष और दोनों सिपाही बताते रह गए कि वे एसओजी से हैं लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं था। बात बढ़ती गई और बस्ती के लोगों ने पुलिस वालों के कपड़े खींचने शुरू कर दिए। बड़ी संख्या में वहां महिलाएं भी आ गईं थीं। उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। सिपाही मनीष सिंह के कपड़े फाड़ दिए तो टीम भागने लगीं।
विज्ञापन
prayagraj news :पुलिस पर हमला। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर इलाके में शुक्रवार की रात एसओजी टीम पर बस्ती के लोगों ने हमला कर दिया गया। एसओजी टीम तमंचा सप्लायर को पकड़ने बस्ती पहुंची थी। वहीं पर बवाल हो गया। न सिर्फ दरोगा और सिपाहियों के साथ मारपीट की गई, उन पर पथराव भी कर दिया गया। दरोगा आशीष कुमार को एक महिला ने दांत से काटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी नेतृत्व में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


एसओजी ने शुक्रवार को तमंचा के साथ एक युवक को पकड़ा था। पूछताछ में उसने बताया कि राजापुर का अजय पासी तमंचा सप्लायर है। उसी ने तमंचा बेचा था। एसओजी के दरोगा आशीष कुमार, हेड कांस्टेबिल मनीष सिंह, हेड कांस्टेबिल रमेश, पुष्पेंद्र, अनिल, अरविंद और चालक संजय सिंह के साथ रात में राजापुर स्थित बस्ती पहुंच गए। वहां जगह जगह लोग शराब पी रहे थे।

आरोपी के बारे में पूछने पर पुलिस पर हमला
दरोगा आशीष ने उन्हीं लोगों से अजय पासी के बारे में पूछा तो वे लड़ने पर अमादा हो गए। आशीष और दोनों सिपाही बताते रह गए कि वे एसओजी से हैं लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं था। बात बढ़ती गई और बस्ती के लोगों ने पुलिस वालों के कपड़े खींचने शुरू कर दिए। बड़ी संख्या में वहां महिलाएं भी आ गईं थीं। उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। सिपाही मनीष सिंह के कपड़े फाड़ दिए तो टीम भागने लगीं।
 
 
उसी समय एक महिला ने दरोगा आशीष को दांत से काटकर घायल कर दिया। इसके बाद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में मनीष का सिर फूट गया। किसी तरह एसओजी टीम वहां से भागी और अधिकारियों को सूचना दी। घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया। इसके बाद एसपी सिटी दिनेश सिंह के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स ने बस्ती में छापा मारा। मुख्य आरोपी अजय पासी समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन

पुलिस को देख बस्ती में भगदड़, पकड़े गए आरोपियों पर संगीन धाराएं 
एसओजी टीम पर हमले के बाद जब कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तो बस्ती में भगदड़ मच गई। लोग भागने लगे लेकिन टीम ने मुख्य आरोपी अजय पासी के साथ पुलिस टीम पर हमला करने वाले सचिन पासी, संजय पासी, सुनील कुमार, आर्यन अंसारी, और रज्जन प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट, पुलिस पर हमला समेत कई संगीन धाराएं लगाई गई हैं एसपी सिटी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपियों से दो तमंचे और तीन चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें