फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में सचल दल पर हमला, एक सदस्य गंभीर

Fri, 06 Mar 2020 01:07 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा के दौरान सोरांव स्थित महाविद्यालय के प्रबंधक और साथियों ने सचल दल पर हमला कर दिया। इसमें दल का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। वहीं, हनुमानगंज के एक महाविद्यालय में बोल कर नकल कराई जा रही थी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से महाविद्यालय को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन


राज्य विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं में नकल पर नकेल कसने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गठित सचल दल लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में एक सचल दल बृहस्पतिवार को रामलखन महाविद्यालय, सोरांव प्रयागराज में निरीक्षण करने पहुंचा। आरोप है कि कॉलेज के प्रबंधक अमित यादव ने अपने सहयोगियों के साथ सचल दल के सदस्य डॉ. अवध नारायण और डॉ. संतोष कुमार मिश्र पर हमला कर दिया, जिसमें डॉ. अवध नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। परीक्षा नियंत्रक प्रभाष द्विवेदी के अनुसार मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है और पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

वहीं, हनुमानगंज के एसएनटी महाविद्यालय में बोलकर नकल कराए जाने का मामला सामने आया है। उड़ाका दल ने इसे पूरे घटनाक्रम को ऑडियो और वीडियो बना लिया है। साथ ही मौके से दो मोबाइल और आठ उत्तर पुस्तिकाएं जब्त करते हुए विश्वविद्यालय को पूरे मामले से अवगत करा दिया है। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने परीक्षा नियंत्रक को निर्देश दिए हैं कि महाविद्यालय को कारण बताओ नोटिस तत्काल जारी किया जाए। बृहस्पतिवार को राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षा में कुल 108385 परीक्षार्थी शामिल हुए और 948 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

इविवि की परीक्षा में पकड़े गए तीन नकलची

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की वार्षिक परीक्षा के दौरान बृहस्पतिवार को तीन विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। इनमें से एक विद्यार्थी एडीसी और दो विद्यार्थी सीएमपी डिग्री कॉलेज के हैं। बृहस्पतिवार को बीए प्रथम वर्ष की प्राचीन इतिहास, संस्कृत, अरबी फारसी और बीए तृतीय वर्ष की अंग्रेजी की परीक्षा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें