फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : पूर्व विधायक विजय मिश्र के कुनबे की प्रयागराज में 10.65 करोड़ की जमीन होगी कुर्क

Sat, 22 Oct 2022 07:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भदोही पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अपराधियों पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि विजय मिश्र निवासी खपटिहा, थाना हंडिया, प्रयागराज, वर्तमान पता कौलापुर, थाना गोपीगंज ने अपराध से अर्जित धन से प्रयागराज के मेजा तहसील में 2.88500 हेक्टेयर और 2.7330 हेक्टेयर जमीन ली है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी की एक गायिका से दुष्कर्म, रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में आरोपी ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके कुनबे पर पुलिस-प्रशासन की सख्ती बरकरार है। शनिवार को डीएम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत विजय मिश्र के भतीजों और बहू की 10 करोड़ 65 लाख की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। यह संपत्ति प्रयागराज के मेजा तहसील में है। विजय मिश्र वर्तमान में आगरा जेल में निरुद्ध है।

विज्ञापन

भदोही पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अपराधियों पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि विजय मिश्र निवासी खपटिहा, थाना हंडिया, प्रयागराज, वर्तमान पता कौलापुर, थाना गोपीगंज ने अपराध से अर्जित धन से प्रयागराज के मेजा तहसील में 2.88500 हेक्टेयर और 2.7330 हेक्टेयर जमीन ली है।

ये जमीनें उसने गिरोह के सक्रिय सदस्य भतीजे सतीश मिश्र, आशीष मिश्र, राहुल मिश्र, अमित मिश्र और भाभी दुर्गेश देवी के नाम से ली है। इसकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ 65 लाख 75 हजार रुपये है। इसे कुर्क करने का आदेश दिया गया है। उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम गैंगस्टर के तहत यह आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें