फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक के करीबियों ने गवाह को धमकाया, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मुकदमे में गवाही न देने के लिए अतीक अहमद के खास शूटर तोता के गुर्गों ने गवाह नबी अहमद का धमकाया। घर में घुसकर गालीगलौज भी की। धूमनगंज पुलिस ने मामले में चार लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कसारी मसारी निवासी नबी अहमद पुत्र मो. नफीस दूध का व्यवसाय करता है। वह दिसंबर 2017 में बेनीगंज निवासी रवि पासी की हत्या के तीन गवाहों में से एक है। बता दें कि इस मामले में अतीक अहमद का शूटर तोता व उसके कई अन्य जेल में हैं। मृतक की पत्नी सुमन ने मुकदमा दर्ज कराया था कि तोता ने जेल में रहते हुए अपने साथियोें से इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाया। नबी का आरोप है कि वर्तमान में मुकदमे में गवाही शुरू हुो गई है और अब अतीक के करीबी आशिफ दुर्रानी, राशिद, नाटे व गोरे उसे गवाही न देने के लिए धमका रहे हैं। कई बार घर पर चढ़कर गालीगलौज भी कर चुके हैं। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत एसएसपी से की। गौरतलब है कि एक आरोपी दुर्रानी 2016 में धूमनगंज के इंडियन ऑयल चौराहे के पास हुई जीतेंद्र पटेल की हत्या के मामले में अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ संग सहअभियुक्त है। सीओ सिविल लाइंस वृजनारायण सिंह ने बताया कि मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें