फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़े पर चढ़कर रंगदारी मांगने वाला अतीक का शूटर नहीं आया हाथ, दो दिन पहले दर्ज हुआ है मुकदमा

Sun, 29 Oct 2023 04:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घटना 26 अक्तूबर की है। जिसमें आबिद समेत आठ पर हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। मरियाडीह निवासी वादी का आरोप है कि वह अपने छोटे भाई व दामाद के साथ कछार स्थित खेत पर गया था।
विज्ञापन
अतीक अहमद और आबिद प्रधान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरामुफ्ती में दिनदहाड़े फायरिंग, रंगदारी मांगने का आरोपी अतीक अहमद का शार्प शूटर आबिद तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं आया। न ही मुकदमे में नामजद किए गए उसके रिश्तेदार व गुर्गे पकड़े जा सके। उधर वादी अरकम का आरोप है कि आरोपी उस पर मुकदमे में सुलह के लिए दबाव बना रहे हैं। जिससे उसका परिवार दहशत में है।

विज्ञापन


घटना 26 अक्तूबर की है। जिसमें आबिद समेत आठ पर हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। मरियाडीह निवासी वादी का आरोप है कि वह अपने छोटे भाई व दामाद के साथ कछार स्थित खेत पर गया था। तभी आरोपी पिस्टल, राॅड व लाठी-डंडे से लैस होकर आए और गालीगलौज करते हुए जानलेवा हमला किया।

दो बीघा जमीन की रजिस्ट्री करने की बात कही और फायरिंग की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी घर छोड़कर गायब हैं। पूरामुफ्ती पुलिस की एक टीम उनके घरों पर भी गई लेकिन वह नहीं मिले। उधर वादी का आरोप है कि बेखौफ आरोपी गांव में ही रह रहे हैं। साथ ही अलग-अलग माध्यमों से सुलह का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


सुलह न करने पर अंजाम गंभीर होने की धमकी भी दिलवा रहे हैं। मामले में डीसीपी नगर दीपक भूकर का कहना है कि आरोपी घर छोड़कर भागे हुए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

तीन दर्जन से ज्यादा केस, जून में भी हुआ था मुकदमा

आबिद उर्फ प्रधान अतीक अहमद गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है। उस पर कुल 38 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें राजूपाल हत्याकांड व अल्कमा-सुरजीत दोहरा हत्याकांड भी शामिल है। इसी साल जून में हरवारा निवासी प्रॉपर्टी डीलर अशरफ ने उस पर आठ लाख रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले सरकारी गनर दिए जाने पर भी उसका नाम चर्चा में रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें