फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Hatyakand : अतीक के दो पुत्र मिले, नाबालिग होने के कारण बाल संरक्षण गृह भेजा गया

Sat, 04 Mar 2023 08:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक की पत्नी शाइस्ता ने सीजेएम अदालत में अर्जी दाखिल कर आरोप लगाया था कि पुलिस उनके दो नाबालिग बेटों को उठा ले गई और पूछने पर कोई जानकारी नहीं दी है। इस पर सीजेएम ने धूमनगंज और पुरामुफ्ती थाने से स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल हत्याकांड के मामले मे उठाए गए अतीक के नाबालिग बेटों के मामले में धूमनगंज थाने ने शनिवार को अपनी आख्या मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत की। धूमनगंज पुलिस ने अदालत को बताया है कि अतीक के दोनों नाबालिग बेटे दो मार्च को चकिया कसारी-मसारी क्षेत्र में मिलने की सूचना मिली। उन्हें नाबालिग मानते हुए बाल संरक्षण गृह में दिनांक दो मार्च को दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


इस पर कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए छह मार्च की तिथि तय की है।उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक की पत्नी शाइस्ता ने सीजेएम अदालत में अर्जी दाखिल कर आरोप लगाया था कि पुलिस उनके दो नाबालिग बेटों को उठा ले गई और पूछने पर कोई जानकारी नहीं दी है। इस पर सीजेएम ने धूमनगंज और पुरामुफ्ती थाने से स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया था।

शनिवार को धूमनगंज पुलिस की ओर से आख्या प्रस्तुत की गई। कहा गया कि धूमनगंज थाने से दोनों नाबालिग बेटों के संबंध में किसी ने जानकारी नहीं मांगी। उन्हें चकिया कसारी-मसारी इलाके में मिलने पर बाल संरक्षण गृह में दाखिल कराया गया है। आख्या आने के बाद सीजेएम कोर्ट मामले की सुनवाई सोमवार को करेगी।

विज्ञापन

उधर, अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा, आयशा नूरी और उंजीला नूरी को पुलिस द्वारा उठाए जाने के मामले में शनिवार को पुरामुफ्ती थाने से आख्या नहीं आ सकी। पुलिस द्वारा इनके उठाए जाने पर अशरफ के ससुर मंसूर अहमद ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। आरोप लगाया गया है कि पुलिस द्वारा उनके बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। सीजेएम न्यायालय ने इस मामले में भी सोमवार को सुनवाई करने का आदेश दिया है।

उमेश पाल अपहरण कांड में सुनवाई टली

जिला न्यायालय में उमेश पाल अपहरण कांड मामले में शनिवार को अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने पर सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायालय अब इस मामले में सोमवार यानी छह मार्च को सुनवाई करेगी।

विज्ञापन

अशरफ की पत्नी-बेटी को पुलिस ने छोड़ा
अतीक के वकील हाईकोर्ट पहुंचे तो पुलिस ने शुक्रवार रात आननफानन अशरफ की पत्नी, बेटी और बहन को छोड़ दिया। हालांकि सभी के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक के दो सबसे छोटे बेटों को हिरासत में ले लिया था। नामजद होने के बाद शाइस्ता परवीन तो फरार हो गईं। 27 की रात कौशाम्बी स्थित अशरफ की ससुराल हटवा में दबिश देकर पुलिस ने अशरफ की पत्नी जैनब रूबी और बेटी को हिरासत में ले लिया था।

अतीक की मेरठ में रहने वाली बहन आयशा नूरी भी आई थी। पुलिस ने घर से उसे भी उठा लिया था। अतीक के वकीलों ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की तो रात में पुलिस ने अशरफ की पत्नी जैनब रूबी, उसकी बेटी और बहन आयशा नूरी को छोड़ दिया लेकिन धारा 151 की कार्रवाई कर दी। उन्हें शहर न छोड़ने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें