फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ashraf Murder : न्यायिक आयोग के सदस्य पहुंचे प्रयागराज, कॉल्विन अस्पताल का दौरा कर घटनास्थल की छानबीन की

Fri, 05 May 2023 06:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग शुक्रवार को प्रयागराज पहुंच सकती है। आयोग के सदस्य कॉल्विन अस्पताल के सामने उस स्थान का भी जायजा लेने के लिए पहुंच सकते हैं, जहां माफिया बंधुओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : कॉल्विन अस्पताल पहुंचे न्यायिक आयोग के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग शुक्रवार को प्रयागराज पहुंच सकती है। आयोग के सदस्य कॉल्विन अस्पताल के सामने उस स्थान का भी जायजा लेने के लिए पहुंच सकते हैं, जहां माफिया बंधुओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। न्यायिक सदस्यों के कॉल्विन आने की सूचना पर पुलिस फोर्स अस्पताल पर पहुंच गई है। कुछ देर में पहुंचे न्यायिक आयोग के सदस्यों ने बारीकी से घटनास्थल का मुआयना किया। टीम दूसरी बार प्रयागराज पहुंची है। इसके पहले 20 अप्रैल को मुआयना किया गया था।

विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज अरविंद कुमार त्रिपाठी द्वितीय आयोग के अध्यक्ष हैं। महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त आईपीएस सुबेश कुमार सिंह और सेवानिवृत्त जिला जज बृजेश कुमार सोनी इसके सदस्य हैं। बताया जा रहा है कि जांच करने पहुंची आयोग की टीम में पांच सदस्य शामिल हैं। कॉल्विन अस्पताल के बाहर जिस स्थान पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया है उसे पुलिस ने घेर दिया है। 

Prayagraj News : कॉल्विन अस्पताल पहुंचकर छानबीन करते न्यायिक आयोग के सदस्य़। - फोटो : अमर उजाला।
15 अप्रैल को हुई थी माफिया बंधुओं की हत्या

उमेश पाल हत्याकांड के मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद और उसके भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम अशरफ की 15 अप्रैल को करीब साढ़े दस बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। जिस समय दोनों को गोली मारी गई उस समय उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए कॉल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था। मीडियाकर्मियों के वेश में पहुंचे शूटरों ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया था। हालांकि मौके पर ही तीनों शूटरों लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जेल में बंद हैं तीनों शूटर
माफिया अतीक और अशरफ की ह्त्या करने वाले तीनों शूटर लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह प्रतापगढ़ की जेल में बंद हैं। उ्न्हें हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है और हर पल सीसीटीवी कैमरे से उनकी निगरानी की जा रही है। घटना के बाद उन्हें नैनी जेल में रखा गया था, लेकिन यहां खतरे का अंदेशा होने के कारण उन्हें प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें