फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक-अशरफ हत्याकांड : शूटरों से एक बार फिर पूछताछ के बाद दाखिल की जाएगी चार्जशीट

Wed, 31 May 2023 03:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतीक-अशरफ हत्याकांड में चार्जशीट जेल में बंद शूटरों से एक बार फिर पूछताछ के बाद दायर की जाएगी। बैलिस्टिक, सीरोलॉजी समेत अन्य जांच रिपोर्ट मुकदमे की विवेचना कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जुटी लिए हैं।
विज्ञापन
अतीक-अशरफ की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक-अशरफ हत्याकांड में चार्जशीट जेल में बंद शूटरों से एक बार फिर पूछताछ के बाद दायर की जाएगी। बैलिस्टिक, सीरोलॉजी समेत अन्य जांच रिपोर्ट मुकदमे की विवेचना कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जुटी लिए हैं। अब प्रतापगढ़ जेल में बंद तीनों शूटरों से पूछताछ के लिए जल्द ही कोर्ट से अनुमति मांगी जाएगी।

विज्ञापन


विवेचना के क्रम में एसआईटी तीनों शूटरों लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य को पांच दिन की कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। 19 से 23 मई तक उनसे घटना के विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की गई थी। इसके अलावा उनके कब्जे से बरामद मोबाइल, कैमरे व माइक आईडी के बाबत भी सवाल पूछे गए। उधर कॉल्विन अस्पताल में सीन रीक्रिएशन के साथ ही घटना के चश्मदीदों जिसमें पुलिसकर्मियों के अलावा मीडियाकर्मी व मेडिकल स्टाफ शामिल है, के बयान भी दर्ज किए गए।

चश्मदीदों के बयान का घटना के वीडियो फुटेज से मिलान भी किया गया। सूत्रों का कहना है कि चश्मदीदों के बयान व जुटाए गए अन्य साक्ष्यों के मिलने के बाद फिर तमाम सवाल खड़े हुए हैं, जिनका जवाब शूटरों से पूछताछ में ही मिल सकता है। ऐसे में एक बार फिर एसआईटी तीनों से पूछताछ की तैयारी में है। पूछताछ के बाद मामले में चार्जशीट तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें