फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News : बिजली मिस्त्री की गला कसकर हत्या, शव को कब्रिस्तान में फेंका, सब्जी खरीदने निकला था घर से

Wed, 31 May 2023 11:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चिरौंजी लाल बिंद बिजली मिस्त्री था। मंगलवार की शाम को वह घर से सब्जी लेने के लिए निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। गांव में उसकी रातभर परिजन तलाश करते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसी बीच बुधवार की सुबह कनिहार गांव के कब्रिस्तान के पास उसका शव पाया गया।
विज्ञापन
बिजली मिस्त्री का शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस और जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झूंसी थाना क्षेत्र के कनिहार गांव में मंगलवार की रात बिजली मिस्त्री की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह बिजली मिस्त्री चिरौंजीलाल बिंद (32) पुत्र रामराज बिंद का शव कनिहार गांव के कब्रिस्तान के पास पड़ा पाया गया। उसके गर्दन पर रस्सी के निशान पाए गए हैं। इससे साफ है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई। घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया था।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के लगड़ीपुर गांव निवासी चिरौंजी लाल बिंद उम्र (32) पुत्र रामराज बिंद बिजली मिस्त्री था। मंगलवार की शाम को वह घर से सब्जी लेने के लिए निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। गांव में उसकी रातभर परिजन तलाश करते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसी बीच बुधवार की सुबह कनिहार गांव के कब्रिस्तान के पास उसका शव पाया गया। चिरौंजी लाल के गले पर रस्सी के निशान पाए गए हैं।

घटना की जानकारी ग्रामीणों से परिजनों को मिली तो मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस भी मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया गया। पति की मौत से पत्नी रेनू, बेटे आर्यन और बेटी गोलू का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने अभी तक किसी पर हत्या की आशंका नहीं जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें