फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ahmed: भड़काऊ था अतीक के बेटों का वीडियो, पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sun, 15 Oct 2023 05:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस के अनुसार वीडियो वायरल करने वाले का मकसद दो वर्गों में शत्रुता पैदा करना था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है और अब इसी आधार पर उन लाेगाें पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है, जिन्होंने वीडियो पोस्ट किया।
विज्ञापन
काफिले का वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक अहमद के दो बेटों की बालगृह से रिहाई के बाद सैकड़ों गाड़ियों के साथ हटवा जाने का वीडियो लोगों की भावनाएं भड़काने वाला था। इसे जिस तरह से फेसबुक व इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया, उसका मकसद दो वर्गों में शत्रुता पैदा करना था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है और अब इसी आधार पर उन लाेगाें पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है, जिन्होंने वीडियो पोस्ट किया।

विज्ञापन



इसके तहत पुलिस ने उन इंस्टाग्राम व फेसबुक अकाउंटों को खंगालना शुरू कर दिया है, जिन पर यह वीडियो पोस्ट किए गए। ऐसे लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि अतीक के बेटों एहजम व अबान की रिहाई के दौरान उनकी कार के पीछे राजरूपपुर से लेकर हटवा तक सैकड़ों की संख्या में युवक बाइक व कार लेकर चले थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। इनमें बाइकों पर ट्रिपलिंग करने के साथ ही कार पर भी कुछ युवक स्टंट करते नजर आए थे।


इसके अलावा खतरनाक ढंग से वाहन चलाते भी नजर आए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे युवकों की उनके वाहनों से पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वाहनों का नंबर पता लगाया जा रहा है। इसके लिए जगह-जगह लगे सर्विलांस कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं। एसीपी वरुण कुमार ने बताया कि माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडिट कर पुरानी क्लिप भी जोड़ी थी वीडियो में

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में यह बात भी सामने आई थी कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, उसमें छेड़छाड़ भी की गई। दरअसल अतीक के बेटों की कार के पीछे वाहनों के चलने से संबंधित वीडियो नया था लेकिन अंत में कुछ युवकों का आतिशबाजी करते दिखाई देने वाला क्लिप इसमें एडिट कर जोड़ा गया था। ऐसे में वीडियो पोस्ट करने वालों से इस बारे में भी पूछताछ करने की तैयारी है।


सैकड़ों युवकों को कैसे मिली जानकारी?


इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अतीक के बेटों की रिहाई की सूचना कुछ ही देर में सैंकड़ों युवकों को आखिर कैसे मिल गई। गौरतलब है कि रिहाई से पहले ही बड़ी संख्या में राजरूपपुर बालगृह के बाहर युवक जुट गए थे। इसके अलावा राजरूपपुर से हटवा तक के रास्ते में भी जगह-जगह युवक बाइकों व कारों से जमा हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें