फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ahmed: महज 2 लाख में लिखवाई थी 5400 वर्ग जमीन; दबंगई के बल पर कौड़ियों के भाव में किया था करोड़ों का सौदा

Wed, 08 Nov 2023 12:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतीक अहमद ने दबंगई के बल पर करोड़ों की जमीन का सौदा कौड़ियों के भाव में किया था। अतीक ने महज दो लाख में 5400 वर्ग जमीन लिखवाई थी। विक्रेताओं के शपथपत्र से इसका खुलासा हुआ है। उनका कहना है कि जान का खतरा था।
विज्ञापन
माफिया अतीक और अशरफ फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहुबली अतीक अहमद की 12.42 करोड़ की जिस बेनामी संपत्ति को कुर्क किया गया, उसे उसने कौड़ियों के भाव खरीदा था। हाल यह था कि 5400 वर्ग गज जमीन को उसने महज दो लाख में राजमिस्त्री हूबलाल के नाम लिखवा लिया था। यह उसने अपनी दबंगई के बल पर किया था। इसका खुलासा खुद जमीन के मालिकों ने पुलिस के समक्ष दिए अपने बयान में किया है।
विज्ञापन


हूबलाल के नाम गौसपुर कटहुला स्थित अलग-अलग आराजी की जमीनों को जिन लोगों ने बेचा था, उनमें एक नाम महादेव पुत्र सुखई निवासी गौसपुर कटहुला का भी था। महादेव की मौत हो चुकी है। पुलिस ने जब इस सौदे के संबंध में उसके बेटे जीतेंद्र से पूछताछ की तो उसने माफिया का आतंक बयां किया। 

बताया कि उसकी 5400 वर्ग जमीन लिखवाने के एवज में अतीक ने उसके पिता को महज दो लाख रुपये दिए थे। अपने घर बुलाकर डरा-धमकाकर उसने जमीन हूबलाल के नाम लिखवा ली थी। इसी तरह एक अन्य विक्रेता श्यामबाबू ने भी बताया है कि सौदे के लिए किस तरह अतीक ने मनमानी की। 
विज्ञापन


बताया कि उसकी व उसके सात रिश्तेदारों की लगभग दो बीघा जमीन लिखवाने के एवज में केवल चार लाख रुपये दिए गए। डरा धमकाकर बात न मानने पर जान का खतरा बताकर यह सौदा किया गया। कई अन्य विक्रेताओं ने भी इसी तरह की बात पुलिस को बताई।

निबंधनकर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध
यह बात सामने आ चुकी है कि 2015 में बैनामे के समय जमीन की सरकारी मालियत 1.84 करोड़ रुपये थी। इसके बावजूद बैनामा महज 30 लाख रुपये में कराया गया। ऐसे में तत्कालीन निबंधनकर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध है। 

 
विज्ञापन

सवाल यह है कि आखिर उन्होंने जमीन की सरकारी मालियत से कम में बैनामा कैसे निष्पादित होने दिया। इस संबंध में पुलिस अफसर आधिकारिक रूप से कुछ बोलने को तैयार नहीं। हालांकि उनका कहना है कि जांच पड़ताल में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें