फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ahmed : जेल से बाहर निकल कर बोला माफिया अतीक अहमद, यह मेरी हत्या की साजिश

Sun, 26 Mar 2023 08:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

साबरमती जेल से बाहर निकल कर अतीक ने सिर्फ एक वाक्य बोला कि यह मेरी हत्या की साजिश है। इससे पहले दिन में जब उसने प्रयागराज पुलिस के आने की बात सुनी तो जाने से इंकार कर दिया था। उसने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की बात की।
विज्ञापन
अतीक अहमद - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साबरमती जेल से बाहर निकल कर अतीक ने सिर्फ एक वाक्य बोला कि यह मेरी हत्या की साजिश है। इससे पहले दिन में जब उसने प्रयागराज पुलिस के आने की बात सुनी तो जाने से इंकार कर दिया था। उसने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की बात की। जब पुलिस नहीं मानी तो उसने अंतिम शस्त्र बीमारी का चलाया। कहा मैं इतना बीमार हूं कि इतनी लंबी यात्रा सड़क मार्ग से नहीं कर पाऊंगा। इसके बाद डॉक्टरों की टीम से उसका मेडिकल कराया गया। डॉक्टरों की हरी झंडी मिलने के बाद पुलिस टीम अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन









अतीक अहमद को प्रयागराज लाने के लिए पुलिस की टीम रविवार सुबह ही साबरमती जेल पहुंच गई थी। सुबह जब अतीक अहमद उठा तो उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि प्रयागराज से पुलिस टीम उसे लेने यहां आ जाएगी। पुलिस टीम ने अदालत का प्रोडक्शन वारंट तामील कराया। इसके बाद अतीक अहमद का मेडिकल कराया गया। तब जाकर उसे प्रयागराज जाने के निर्णय का पता चला। उसने तुरंत ही जेल अधिकारियों से कहा कि वह कहीं नहीं जाएगा।

 

 

रास्ते में उसकी हत्या भी हो सकती है। उसने कहा कि उसे सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद यहां भेजा गया है। उसे प्रयागराज से आई पुलिस टीम पर कोई भरोसा नहीं है। वह अपने वकीलों के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल करना चाहता है। जेल अधिकारियों और पुलिस टीम ने अतीक अहमद को समझाने का प्रयास किया कि अदालत का वारंट है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। लेकिन, अतीक अहमद नहीं मान रहा था।
विज्ञापन

उसने कहा कि वह इतनी दूर सड़क मार्ग से नहीं जा सकता। उसने अपनी तमाम बीमारियों के बारे में जेल अधिकारियों और पुलिस टीम को बताया। जेल अधिकारियों ने तुरंत डॉक्टरों की टीम बुलाकर अतीक अहमद का मेडिकल चेकअप कराया। टीम में जब ओके कर दिया तब अतीक को जेल से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

सिर पर सफेद पगड़ी और काला कुर्ता पहने अतीक बाहर निकला तो उसका चेहरा उतरा हुआ था। चेहरे से साफ तौर पर वह हैरान और परेशान लग रहा था। बाहर निकल कर उसने बस इतना ही कहा कि यह मेरे हत्या की साजिश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें