रडार पर कई अन्य करीबी, जल्द किए जाएंगे तलब
माफिया की बेनामी संपत्ति का पता लगाने में जुटी टास्क फोर्स की ओर से बनाई गई सूची में कई अन्य नाम भी हैं। इन्हें भी जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। सूत्रों का यह भी कहना है कि इसके अलावा जिन लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, उनसे भी दोबारा पूछताछ होनी है। दरअसल उनसे उनकी संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेज लेकर आने पर उनसे दोबारा सवाल जवाब किया जाएगा।