फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जैनब ने वक्फ की जमीन पर बने मकान को बनाया था ठिकाना, एक मंजिला घर में रहते थे अशरफ की बीवी और बच्चे

Wed, 22 Nov 2023 10:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब ने वक्फ की जमीन पर बने मकान को ठिकाना बनाया था। अशरफ की पत्नी और बच्चे एक मंजिला मकान में रहती थी। अतीक का पैतृक घर ढहाए जाने के बाद से यहीं रह रही थी।
विज्ञापन
शाइस्ता के साथ जैनब - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वक्फ की 50 करोड़ की संपत्ति को अवैध तरीके से कब्जाने, बेचने के मामले में एक चौंकने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि अवैध तरीके से कब्जा कर वक्फ की ही जमीन पर बनाए गए एक मकान को अशरफ की पत्नी जैनब ने अपना ठिकाना बनाया हुआ था। पूरामुफ्ती के अकबरपुर गांव स्थित इस मकान में उमेश पाल हत्याकांड के कुछ दिनों बाद तक जैनब रही। 
विज्ञापन


मुकदमे में नाम आने के बाद वह घर छोड़कर फरार हो गई। सूत्रों के मुताबिक, जांच में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि 2020 में अतीक-अशरफ का चकिया स्थित पैतृक मकान ढहाए जाने के बाद जैनब काफी दिनों तक हटवा गांव स्थित अपने मायके में रही थी। उसके हटवा गांव में रहने के दौरान कई बार पुलिस ने फरार चल रहे अशरफ की तलाश में वहां दबिश दी।

सितंबर 2020 में विकास प्राधिकरण ने उसके भाई जैद मास्टर के हटवा स्थित मकान को भी ढहा दिया। 600 वर्ग गज जमीन में बने इस आलीशान मकान पर बुलडोजर चलवा दिया गया। इसके बाद जैनब रिश्तेदारों व करीबियों के घर में रही। 
विज्ञापन


पुलिस को पता चला है कि एक साल पहले उसने पूरामुफ्ती के अकबरपुर, सल्लाहपुर स्थित वक्फ संपत्ति पर बने एक मकान को अपना ठिकाना बना लिया था। इसमें वह उमेश पाल हत्याकांड के कुछ दिनों बाद तक रही।
 

उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता को आरोपी बनाए जाने के बाद उसने भी अपना ठिकाना बदल लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पता लगाया जा रहा है कि मकान किसके नाम पर है। यह तो तय है कि वक्फ की जमीन पर अवैध तरीके से इसका निर्माण कराया गया। ऐसे में इस पर भी कार्रवाई तय है।

मुतवल्ली ने की थी मदद
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुतवल्ली ने ही जैद मास्टर के कहने पर जैनब को यह मकान रहने के लिए दिलवाया था। मुतवल्ली जैद मास्टर का बेहद करीबी है। जैद व उसके भाई सद्दाम की मदद से ही उसने वक्फ की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर इसे बेचा था।
विज्ञापन

जैद मास्टर जैनब के सात भाइयाें में से सबसे बड़ा है और कौशाम्बी स्थित इंटर कॉलेज में प्रवक्ता है। उसके दो भाई कमर व फैजी सऊदी अरब में रहते हैं। जैनब उर्फ रूबी उसकी पांच बहनों में से तीसरे नंबर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें