फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक के करीबी को हिरासत से भगाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Atiq Ahmad Byte On FIR Against Him, Allahabad - 04 004 - फोटो : AU
विज्ञापन
अतीक के करीबी को हिरासत से भगाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी फरहान को पेशी से लौटते समय हिरासत से भगाने का आरोपी शाद उर्फ टेना मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह पिछले साल हुई इस घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

अतीक गैंग का सदस्य फरहान पुत्र अनीस अहमद निवासी मरियाडीह, धूमनगंज कौशाम्बी जेल में निरुद्ध था। पिछल साल छह अप्रैल को उसे पेशी पर जिला कचहरी लाया गया था। यहां से लौटते वक्त रात 7.45 बजे के करीब उसे बस से लेकर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी कौशाम्बी से जा रहे थे। इसी दौरान बम्हरौली में बस रुकने पर वह कूदकर बाइक से अपने साथी संग भाग निकला था जो सड़क पर पहले से खड़ा था। इस मामले में धूमनगंज थाने में फरहान के साथ ही उसकी सुरक्षा में लगे दरोगा व तनी सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान पता चला कि फरहान को बाइक पर भगाने वाला शाद उर्फ टेना निवासी मरियाडीह है। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। मंगलवार को एसएसआई शैलेष सिंह ने उसे मुखबिर की सूचना पर हैप्पी होम तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अतीक अहमद के करीबी आबिद प्रधान का सगा साला है। उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें