अतीक अहमद को पहली गोली लवलेश तिवारी ने जिगाना पिस्टल से सिर में सटाकर मारी थी। पहली ही गोली से अतीक गिर पड़ा। अतीक को एक के बाद एक आठ गोलियां मारी गईं। उसे जिगाना पिस्टल के अलावा गिरसान और देसी पिस्टल से भी गोली मारी गई। अशरफ को पहली गोली गिरसान पिस्टल से थोड़ी दूर से मारी गई। उसके सिर में भी पहली गोली लगी थी। दूसरी गोली उसके चेहरे पर लगी। चार गोलियां उसके पेट, पीठ और पैर पर भी गोलियां लगीं।
कातिलों तक विदेशी असलहे पहुंचने की जांच
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तुर्किये की प्रतिबंधित पिस्टल कातिलों तक कैसे पहुंची, इस बात की अलग से जांच की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने जिन लोगों के नाम लिए हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और 7 सीएल एक्ट की धाराओं के साथ साथ शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है।