फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अतीक अहमद के गुर्गों ने जमीन कब्जाई, मांगी 20 लाख रंगदारी

Tue, 15 Feb 2022 12:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पीड़ित चंदन सिंह पश्चिम शरीरा कौशाम्बी का रहने वाला है। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसने 10.19 लाख रुपये में कसारी मसारी में जमीन खरीदी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद के गुर्गों का एक और कारनामा सामने आया है। धूमनगंज के कसारी मसारी में लाखों की जमीन कब्जा जमा लिया और जमीन मालिक चंदन सिंह से 20 लाख की रंगदारी मांगी। पीड़ित ने धूमनगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन




पीड़ित चंदन सिंह पश्चिम शरीरा कौशाम्बी का रहने वाला है। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसने 10.19 लाख रुपये में कसारी मसारी में जमीन खरीदी थी। सोमवार दोपहर 12.30 बजे जब वह अपनी जमीन पर गया तो देखा कि कसारी मसारी के ही रहने वाले अतीक अहमद का गुर्गा अपने तीन-चार साथियों के साथ जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा है और मजदूरों से काम करवा रहा है।



विरोध पर गालीगलौज करते हुए असलहा सटा दिया और धमकाया। कहा कि जमीन पर काम कराना है तो 20 लाख रंगदारी देनी होगी। रुपये देने में असमर्थता जताने पर उसे असलहों की बट से पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन



बेटी को न्याय दिलाने के लिए निकाला जुलूस
कर्नलगंज में बेरहमी से कत्ल की गई बीए की छात्रा को इंसाफ दिलाने केलिए सोमवार को परिजनों ने ब्राह्मण एकता परिवार के अधिवक्ताओं संग जुलूस निकाला। पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौराहे तक जुलूस निकालकर प्रकरण की सीबीआई जांच, परिजनों को 50 लाख की आर्थिक मदद, सरकारी नौकरी, शस्त्र लाइसेंस, सुरक्षा की मांग की। इस दौरान सौरभ मिश्रा, आशीष गोस्वामी समेत अन्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें