फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम में प्रवाहित होंगी अटल जी की अस्थियां

Sat, 18 Aug 2018 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां संगम में भी प्रवाहित की जाएंगी। हालांकि इसकी तारीख तय नहीं हुई है। दूसरी ओर शुक्रवार को शोक में शहर के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहे। विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि सभाएं कीं। व्यापारी संगठनों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी और उनके कृतित्व को याद किया। शोक में शहर के कई इलाकों में दुकानें भी बंद रहीं। भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता के मुताबिक प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों में अटल की अस्थियां प्रवाहित करने का कार्यक्रम है। इलाहाबाद में अस्थियां कब आएंगी, अभी उसकी तारीख तय नहीं हुई है। फिर भी पार्टी ने अस्थि विसर्जन कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि एक दो रोज में अस्थि विसर्जन की तारीख तय हो जाएगी।
विज्ञापन


वहीं जन जन के नायक रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और दवा करोबारियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। लीडर रोड स्थित लक्ष्मी नारायण मार्केट में हुई शोक सभा के बाद दवा का थोक बाजार शोक में बंद कर दिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दुबे, महामंत्री परमजीत सिंह आदि ने अटल बिहारी बाजपेयी के व्यक्तित्व को अनुकरणीय बताया। रोहित सिंह ने शोक में बाजार और दवा की दुकानें बंद करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। करीब 11 बजे खुली दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरा दिए गए। शोक व्यक्त करने वालों में राजू गांधी, अजय दुबे समेत बड़ी संख्या में दवा व्यापारी मौजूद रहे।

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए इलाहाबाद से कई भाजपाई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यालय में अटल जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही वे उनकी अंत्येष्टि में भी शामिल हुए। उनके निधन की खबर मिलने के बाद ही भाजपा प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डा. एलएस ओझा, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा रमेश कुमार पांडेय, विभूति नारायण, आशुतोष शुक्ल, योगेश शुक्ला आदि बृहस्पतिवार की रात ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार की सुबह सभी नेता अटल जी के आवास पहुंचे। वहां से पार्टी मुख्यालय में जाकर उन्होंने उनके पार्थिव शरीर के दर्शन किए। बाद में वे सभी उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। डा. एलएस ओझा ने बताया कि अटल जी के जाने से देश को अपूर्णनीय क्षति हुई है। भाजपा के ही शशांक  शेखर पांडेय ने भी दिल्ली जाकर अपने श्रद्धा सुमन उन्हें अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें