फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक सिंहल की वैभवशाली भारत की कल्पना हो रही पूरी:  केशव

Wed, 18 Nov 2020 12:36 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
केसर भवन में अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

 

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल की पांचवी पुण्यतिथि पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रमों में उनके आदर्शों और कृत्यों को याद किया गया। इसी क्रम में केसर भवन में आयोजित अखंड मानस पाठ का समापन हुआ। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अशोक सिंह के साथ बिताए पलों को और अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


केशव ने कहा कि अशोक सिंहल की सोच हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र के साथ पूरे दुनिया में परम वैभवशाली बनाने की थी। उनके ये सपने अब धीरे-धीरे साकार हो रहे हैं।

इस मौके पर सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक यज्ञदत्त शर्मा, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, गुरु प्रसाद मौर्य, प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, अनिल पांडेय, विमल प्रकाश, पवन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। समया माई मंदिर में भी हवन पूजन का आयोजन किया गया। पूजन योगी सत्यम ने कराया। पार्षद पवन श्रीवास्तव ने अशोक सिंहल को संत बताया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता, गौरीश आहूजा, संजय मिश्रा, विनोद सोनकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें