फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आशीष ने पोल वाॅल्ट में जीता रजत पदक

Mon, 27 Apr 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
हरिसेनगंज- कोच घनश्याम यादव के साथ पदक विजेता आशीष। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
शहबाजपुर सकरामऊ गांव निवासी आशीष यादव ने रविवार को कर्नाटक के तुमकुरु के महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित 24वें नेशनल जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पोल वाॅल्ट में 4.70 मीटर छलांग लगा कर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

इससे पूर्व मई 2025 में उन्होंने बिहार के पटना में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम के पोल वाॅल्ट में 4.10 मीटर ऊंची छलांग लगा कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के रामेश्वर प्रताप इंटर काॅलेज में हुई। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम के कोच घनश्याम यादव के साथ ही पिता पृथ्वीपाल और माता निर्मला देवी को दिया।


उनकी सफलता पर सांसद प्रवीण पटेल, विधायक गीता शास्त्री, प्रधानाचार्य राम बहादुर यादव, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्या, जिला पंचायत सदस्य कमरुल हसन, प्रधानसंघ अध्यक्ष तीरथ यादव ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें