फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तेज हवाओं में भड़की आग, गृहस्थी राख

Mon, 27 Apr 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के ढकपुरा गांव में जलकर खाक हुई किसान की गृहस्थी।
विज्ञापन
सरायदाऊद उर्फ ढकपुरा गांव में ग्रामीण संतोष कुमार के छप्परनुमा घर में रविवार दोपहर करीब तीन बजे आग लगने से गृहस्थी का सामान राख हो गया। इसके साथ ही दो बकरियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बकरियां गंभीर रूप से झुलस गईं। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर जुट गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि तेज हवाओं के चलते आग आसपास के अन्य घरों तक फैल सकती थी।
विज्ञापन

वहीं, मेजा के परवा गांव में खेत में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों ने सहयोग से आग पर काबू पाया। जेवनिया चौकी इंचार्ज सुमित त्रिपाठी ने बताया कि मड़ाई के बाद छोड़े गए गेहूं के डंठल (अवशेष) में आग लग गई। इस दौरान पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन केंद्र प्रभारी शियाशरन सिंह ने बताया कि नेवढि़या में भी खेत में पड़े गेहूं के अवशेष में आग लगी थी। इसके अलावा एनटीपीसी के जंगल में आग लगने के साथ पौसिया में बांस की कोठी में लगी आग को फायर कर्मियों ने बुझाया।
छप्पर में आग लगने से गोवंश की मौत

क्षेत्र के मोहरब गांव में रविवार दोपहर छप्पर में आग लगने से एक गोवंश की मौत हो गई। गांव के माहिल यादव का प्राथमिक विद्यालय के बगल छप्पर था, जिसमें बछड़ा और गोवंश बांधी थी। गृहिणी रोली यादव ने बताया कि आग लगने से गोवंश की झुलसने ेस मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गइ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें