फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela 2024: गंगा किनारे आठ राज्यों के कलाकारों का होगा संगम, देश की अलग-अलग संस्कृतियों का होगा आगाज

Sat, 09 Dec 2023 01:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धर्म व अध्यात्म की नगरी में भजनों के ही सुर घोले जाएंगे। इसमें आठ राज्यों के दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। यहां सामाजिक संदेश, जागरुकता के साथ कई नामचीन कलाकार जुटेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के शिविर में साहित्यकारों का जमावड़ा होगा। इसमें आठ राज्यों के मध्य प्रदेश, हरियाणा, उतराखंड, बिहार, असम, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 10 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम चलो मन गंगा यमुना तीर का आगाज होगा। इस बार एक भारत, श्रेष्ठ भारत की थीम पर केंद्रित होगा। इस मौके पर कलाकार पारंपरिक ढेढ़िया नृत्य, बिहू नृत्य, कश्मीरी लोकनृत्य, ब्रज गीत, उत्तराखंड का लोकनृत्य थड्या चैफला, ओडिशा के गीटीपुआ, राजस्थान के तेरहताली नृत्य आदि का आयोजन होगा।

विज्ञापन


धर्म व अध्यात्म की नगरी में भजनों के ही सुर घोले जाएंगे। इसमें आठ राज्यों के दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। यहां सामाजिक संदेश, जागरुकता के साथ कई नामचीन कलाकार जुटेंगे। कार्यक्रम का खास आकर्षण झारखंड के केड़िया बंधु लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र होगा।

निदेशक सुरेश शर्मा ने बताया कि इस बार माघ मेले में आठ राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। सबसे ज्यादा कलाकार उत्तर प्रदेश से होंगे। एनसीजेडसीसी सभी कलाकारों को मंच देता है। शिविर में लाइट की लड़ियों से सजाया जाएगा, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह कार्यक्रम हर साल भव्य रूप से मनाते हैं। इस बार भी कई नामचीन कलाकार आएंगे। कार्यक्रम में आतिशबाजी का भी भव्य आयोजन होगा। प्रशासन की ओर से पुलिस और एंबुलेंस की व्यवस्था दी जाएगी। वहीं, कुंभ को लेकर भी व्यापक तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें