फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरिफ मोहम्मद बोले: केेरल का माहौल और छवि बिगाड़ने की हो रही कोशिश, हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को बताया अनुचित

Wed, 24 May 2023 11:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि केरल में वर्तमान समय में सबके साथ कानूनी तौर पर समान व्यवहार होता है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर राज्यपाल ने उसे अनुचित बताया।
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुुंचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बुधवार को प्रयागराज पहुंचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि पिछले 20-25 वर्षों से केरल का माहौल एवं छवि बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। पिछले कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रही फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर कहा कि उन्होंने यह फिल्म नहीं देखी है। इसलिए इसके बारे में कुछ भी नहीं कह सकते।

विज्ञापन








 

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि केरल में वर्तमान समय में सबके साथ कानूनी तौर पर समान व्यवहार होता है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर राज्यपाल ने उसे अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि भौगोलिक और सांस्कृतिक दृष्टि से हम सनातनी हिंदू हैं। देश में संविधान का राज है। यहां सबके साथ समान व्यवहार होता है और आगे भी होता रहेगा।

सर सैयद अहमद ने भी कहा था मुझे हिंदू कहो। आज जो भी विरोध हो रहा है वह मात्र राजनीतिक है। आरिफ मोहम्मद खान पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके आवास पहुंचे। वहां उनके पुत्र नीरज त्रिपाठी और बहु कविता यादव त्रिपाठी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पंडित जी से उनके संबंध 1975 से हैं। वह उन्हें बहुत स्नेह देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह समय-समय पर पंडित जी से तमाम मामलों में विधिक सलाह भी लेते थे। उनके जाने से ऐसा लगा जैसे परिवार का कोई सदस्य छोड़कर चला गया। इसके बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद भाजपा नेता राकेश शुक्ला के ऑकलैंड स्थित आवास पर भी गए।

राज्यपाल आरिफ ने मां सरस्वती का किया पूजन अर्चन

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रयागराज आगमन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश शुक्ला के आवास में मां सरस्वती की पूजा की। वहां मौके पर मौजूद ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के केंद्र में नौ वर्ष के कार्यकाल की सराहना की। वहां उनका स्वागत करने वालों में भाजपा नेता कुंज बिहारी मिश्रा, दिलीप चौरसिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें