फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दो बाइक की टक्कर में क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत, दो घायल

विज्ञापन
फाफामऊ में हुई सड़क दुर्घटना में मृतक युवक विनोद गौतम की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बाइक को आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हैं। इनका इलाज चल रहा है। थरवई क्षेत्र के पडिला गांव का अंशुल गौतम बाइक पर गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद गौतम (38) को बिठाकर जा रहा था। गांव की पुलिया के पास सामने से आ रही बाइक ने अंशुल की बाइक में टक्कर मार दी। विनोद गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

साथ ही साइकिल बना रहा गांव का बच्चा मिस्त्री भी हादसे की चपेट में आ गया। जिससे उसका पैर टूट गया। चालक अंशुल को मामूली चोट आई है। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी गुड़िया एवं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। विनोद गौतम तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें