फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पोल और ट्रांसफॉर्मर लगाने के विरोध पर विद्युत कर्मियों ने काट दिए घरेलू कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना सहमति कीमती भूमि पर विद्युत पोल व ट्रांसफाॅर्मर लगाने का विरोध करने वाले का घरेलू विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। भुक्तभोगी ने एसडीएम मेजा सहित अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

नहवाई गांव निवासी विकास तिवारी ने अफसरों को पत्र देकर बताया कि मिर्जापुर राजमार्ग से लगी हुई चकमूसाही गांव स्थित पेट्रोल पंप के बगल उनकी आवासीय भूमि है। पेट्रोल पंप पर इलेक्ट्रिक वाहन के लिए चार्जिंग का उपकरण लगाया जाना प्रस्तावित है।
इसी कड़ी में पेट्रोल पंप पर विद्युत ट्रांसफाॅर्मर और विद्युतीकरण किया जाना है। मांडारोड उपकेंद्र पर तैनात कर्मी बिना सहमति उनकी आवासीय भूमि पर विद्युत तार, पोल लगाकर ट्रांसफॉर्मर लगा दिए। सूचना पर मौके पर पहुंचे समाजसेवी ने विद्युत कनेक्शन जोड़ने से मना कर दिया। जिसके बाद विद्युत कर्मियों ने उन्हें मनगढ़ंत मामले में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत उपखंड अधिकारी मांडा उत्कर्ष चंद्रा से की। शिकायत पर एसडीओ ने जांच कराकर विद्युत उपकरण हटाने की बात कही, लेकिन उपकरण नहीं हटाया गया। जिसके बाद पीड़ित ने एसडीएम मेजा सहित विद्युत विभाग के आलाधिकारियों को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। अफसरों से शिकायत करने से नाराज एसडीओ ने बृहस्पतिवार को विद्युत कर्मियों को भेजकर शिकायतकर्ता के घर का विद्युत कनेक्शन काट दिया।
पीड़ित का कहना है उसका विद्युत बिल भी बकाया नहीं है। उसके खिलाफ दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की जा रही है। मामले में अधिशासी अभियंता मेजा अभिनव गर्ग ने कहा कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें