फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर की अर्चना पहुंचीं केबीसी की हॉट सीट पर

Wed, 30 Aug 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
फूलपुर की रहने वाली अर्चना व्यास मंगलवार को महानायक अमिताभ बच्चन के सामने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की हॉट सीट पर बैठीं तो जिला खुशी से झूम उठा। यूं तो केबीसी के इस एपीसोड की रिकार्डिंग तकरीबन दस दिन पहले हो चुकी है। लेकिन मंगलवार को पहले एपीसोड का प्रसारण हुआ, जिसमें उन्होंने 40 हजार रुपये जीत लिए थे। बुधवार को दिखाए जाने वाले एपीसोड में वह तीन लाख बीस हजार रुपये जीतेंगी।
विज्ञापन


शहर से तकरीबन 35 किलोमीटर दूर फूलपुर की अर्चना व्यास ने कौन बनेगा करोड़पति के लिए किस्मत आजमाई थी। केबीसी का एपीसोड प्रसारित होने के बाद ज्यादातर लोगों को उनके इलाहाबादी होने का पता चला। अर्चना ने पूरे कांफिडेंस के साथ अमिताभ के सवालों का जवाब देते हुए पहले दिन यानी मंगलवार को 40 हजार रुपये जीत लिए थे।

अगले सवाल से पहले ही समय खत्म होने का बजर बज गया। हॉट सीट पर अर्चना ने अमिताभ से न सिर्फ इलाहाबाद शहर के बारे में बात की बल्कि महिला अधिकारों पर भी चर्चा की। उनका साफ कहना था कि महिलाओं को मौके कम मिलते हैं नहीं तो वे किसी से कम नहीं। अर्चना ने बताया कि उन्हें एक आम महिला की तरह घर के अंदर जिंदगी नहीं बितानी थी। उन्होंने पति को विश्वास में लेकर दिल्ली में अपना एक साइबर कैफे भी शुरू किया। उन्होंने कभी भी पढ़ना नहीं छोड़ा। कौन बनेगा करोड़पति में वे आ सकती हैं, इसकी उन्हें कल्पना भी नहीं थी। पढ़ाई और सेल्फ कांफिडेंस की वजह से ही वे आज वहां पहुंची हैं।
विज्ञापन


फूलपुर के शेखपुर के रहने वाले व्यास चंद्र मौर्या की बेटी अर्चना ने जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज से बीए किया है। 2007 में उनकी शादी जौनपुर के सुनील मौर्या से हुई। सुनील दिल्ली में एक बड़ी मल्टीनेशनल कार कंपनी में कार्यरत हैं। तबसे अर्चना दिल्ली में ही रह रही हैं। वह अपने भाई ऋषिकांत के साथ केबीसी गईं थीं। ऋषिकांत मैकेनिकल इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें