उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) परीक्षा-2025 के जीव विज्ञान विषय के करीब 155 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को 3 जून की शाम पांच बजे तक अपील करने का अवसर दिया है।
आयोग के अनुसचिव शैलेंद्र सिंह के अनुसार, आवेदन पत्रों के परीक्षण में विभिन्न प्रकार की त्रुटियां और पात्रता संबंधी कमियां पाई गईं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त किया गया है वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
इनसेट
उर्दू विषय में 52 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त
सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) परीक्षा-2025 के उर्दू विषय के आवेदन पत्रों की जांच के बाद करीब 52 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को तीन जून शाम पांच बजे तक अपील करने का अवसर दिया गया है।