फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : स्टाफ नर्स यूनानी के तीन पदों के लिए आवेदन शुरू, तीन जुलाई है अंतिम तिथि

Thu, 05 Jun 2025 03:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्टाफ नर्स यूनानी (पुरुष/महिला) परीक्षा-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अनारक्षित वर्ग के तीन पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें पुरुष वर्ग का एक और महिला वर्ग के दो पद शामिल हैं।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टाफ नर्स यूनानी (पुरुष/महिला) परीक्षा-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अनारक्षित वर्ग के तीन पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें पुरुष वर्ग का एक और महिला वर्ग के दो पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन करने व ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि तीन जुलाई और आवेदन में त्रुटि सुधार एवं शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है। यह भर्ती प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के आधार होगी।

विज्ञापन


आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) नंबर प्राप्त करना अनिवार्य है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने ओटीआर नंबर प्राप्त नहीं किया है, वे ऑनलाइन आवेदन करने के 72 घंटे पूर्व आयोग की वेबसाइट https://otr.pariksha.nic.in से ओटीआर नंबर प्राप्त कर सकते हैं। ओटीआर नंबर प्राप्त करने के बाद ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें