फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : बदले परीक्षा प्रारूप के तहत पीसीएस के लिए आवेदन शुरू, 173 पदों पर होनी है भर्ती

Fri, 03 Mar 2023 10:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2023 के लिए शुक्रवार को आवेदन शुरू हो गया। फिलहाल 173 पद घोषित किए गए हैं। हालांकि पदों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2023 के लिए शुक्रवार को आवेदन शुरू हो गया। फिलहाल 173 पद घोषित किए गए हैं। हालांकि पदों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। आयोग ने पीसीएस-2023 से मुख्य परीक्षा के प्रारूप में बड़ा बदलाव किया है। अब वैकल्पिक विषय खत्म कर दिया गया है। इसकी जगह सामान्य अध्ययन के दो प्रश्न पत्र शामिल किए गए हैं। इस बदलाव के बाद पहली बार आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन


दोनों प्रश्न पत्र उत्तर प्रदेश पर आधारित होंगे। हालांकि अभी इन दोनों प्रश्न पत्रों के पाठ्यक्रम जारी नहीं किए गए हैं। आयोग ने विज्ञापन में स्पष्ट किया है कि जल्द इनके पाठ्यक्रम जारी किए जाएंगे। सामान्य अध्ययन के अन्य चार प्रश्न पत्रों के सिलेबस में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

Trending Videos

आयोग इसी महीने अन्य 220 पदों के लिए शुरू करेगा भर्ती प्रक्रिया
 

पीसीएस के अलावा आयोग की ओर से इसी महीने अन्य विभागों के 220 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सबसे अधिक 127 पद आयुष विभाग आयुर्वेद में अलग-अलग विषयों के प्रवक्ता के हैं। इनके लिए मार्च के अंतिम सप्ताह में विज्ञापन जारी किए जाने की संभावना है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वैज्ञानिक अधिकारी के 41, चिकित्साधिकारी यूनानी के 26, आवासीय चिकित्साधिकारी एवं चिकित्साधिकारी होम्योपैथी के 23, रीडर कुल्लियात एवं रीडर अमराजे जिल्द व तजीनियत के दो तथा कीट विज्ञान सहायक के एक पद के लिए भी इस महीने के अंतिम सप्ताह में विज्ञापन संभावित है। 

विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की प्रतीक्षा सूची में शामिल 20 अभ्यर्थियों को मिला मौका

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती विज्ञापन संख्या-50 के लिए घोषित अंतिम परिणाम के आधार पर चयनितों को कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके बाद अलग-अलग विषयों के रिक्त 20 पदों के लिए प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

उच्च शिक्षा निदेशालय ने विषय एवं रैंकवार प्रतीक्षा सूची के चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर आवेदन के लिए कहा है। इसके अनुसार अंग्रेजी में सामान्य रैंक एक से तीन, ईडब्ल्यूएस रैंक एक, भौतिक विज्ञान में जनरल रैंक एक से दो, ओबीसी रैंक एक से दो, राजनीति विज्ञान में जनरल रैंक 10 (महिला -01), ओबीसी रैंक छ (महिला -01), एससी रैंक एक से दो, समाजशास्त्र एससी रैंक-02, शिक्षाशास्त्र ईडब्ल्यूएस रैंक-02 (महिला-01), ओबीसी रैंक एक, एससी रैंक एक, कृषि अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन ओबीसी रैंक-एक, शस्य विज्ञान जनरल रैंक-ए, कृषि सांख्यिकी ओबीसी रैंंक एक तथा जैव-जीव रसायन जनरल रैंक के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विवरण भरना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें