फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPHESC : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की आवेदन तिथि 25 अगस्त तक बढ़ी, 917 पदों पर होनी है भर्ती

Sat, 06 Aug 2022 09:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ऑनलाइन आवेदन एवं रजिस्ट्रेशन की तिथि 23 अगस्त और ऑनलाइन आवेदन पत्र सब्मिट करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
प्रीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की आवेदन अंतिम तिथि 25 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। इस बाबत उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) के सचिव दयानंद प्रसाद की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन



ऑनलाइन आवेदन एवं रजिस्ट्रेशन की तिथि 23 अगस्त और ऑनलाइन आवेदन पत्र सब्मिट करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है। आवेदन की प्रक्रिया नौ जुलाई से शुरू हुई थी और इससे पूर्व आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई थी।


विज्ञापन संख्या-51 के तहत 34 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें सहशिक्षा महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 756 पद और महिला महाविद्यालय में 161 पद हैं। सर्वाधिक 80 पद असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के हैं। हिंदी के बाद सर्वाधिक 75 पद असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड और तीसरे नंबर पर असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान के 70 पद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें