वाहन पार्किंग की सही व्यवस्था नहीं होने से लगता है जाम
बोट क्लब में शादियों के मौसम में पार्किंग की समस्या सबसे अधिक रहती है। पार्किंग व्यवस्था हो जाने से आयोजन में शामिल होने वालों को सड़क किनारे अपने वाहनों का नहीं खड़ा करना पड़ेगा। कोई आयोजन होने की दशा में सड़क पर बड़ी संख्या में वाहन खड़े होने से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिससे लोगों घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। लंबे समय से यहां पार्किंग को लेकर मंथन जारी था। पार्किंग की व्यवस्था होने से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।