जिगना रामपुर गांव निवासी राजबली (60), मेजा थाना के मैदनिहा गांव निवासी मीना देवी निषाद (35), सोनू निषाद (18), रंजीत निषाद (12), सुहानी (5) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मीना देवी निषाद अपने पुत्र सोनू , रंजीत, अंकित और पुत्री मोनिका, मोहिनी, सुहानी के साथ मायके नैनी के लवायन गांव निवासी अजय निषाद के यहां बर्थडे में शामिल होने जा रही थीं। वहीं जिगना के रामपुर गांव निवासी राजबली और शांति देवी नैनी के खरकौनी जा रहे थे।
विंध्याचल के महेश्वर गौरव ठाकुर नैनी के एडीए कॉलोनी जा रहे थे। वह नैनी स्थित एक दुकान पर काम करते थे। परिजनों के मुताबिक अभी नैनी से 10 दिन पूर्व घर गए थे। राम शृंगार ने बताया कि पिता राजबली और भयाहू शांति देवी के साथ घर से नैनी के खरकौनी आ रहे थे। बताया कि नैनी के खरकौनी में उनका आवास है।