प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) मुख्य परीक्षा 2018 का ऑनलाइन आवेदन करने वाले परंतु आवेदन पत्र की हार्डकॉपी अंतिम तिथि 23 जून 2020 तक आयोग में नहीं जमा करने वाले अभ्यर्थियों को कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखकर एक मौका दिया है। अनुक्रमांक 005574, 005585, 006270, 009840, 015957, 020110, 021880, 026317, 028363, 028877, 038399, 040170, 042188, 043568 वाले अभ्यर्थियों को 15 जुलाई को आवेदन पत्र की हार्डकॉपी एवं सभी अभिलेखों के साथ आयोग कार्यालय में जमा करने को कहा है। इन अभ्यर्थियों को औपबंधिक प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है।
आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार किसी विशेष परिस्थिति के चलते यदि अभ्यर्थी आयोग कार्यालय पहुंचकर अभिलेख नहीं जमा कर सकते हैं तो वह परीक्षा तिथि के पहले दिन परीक्षा केंद्र पर प्रस्तुत कर दें, नहीं तो उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अनुक्रमांक 011271 के अभ्यर्थी ने सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2018 का आवेदन न देकर अन्य परीक्षा का आवेदन प्रस्तुत किया है, उन्हें भी तय शर्त के तहत अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा।