जिला महामंत्री संगीता सिंह भदोरिया ने कहा कि संगठन की ओर से हम शिक्षिकाओं के समस्याओं का समाधान निरंतर कर रहे हैं और यह प्रयास आगे भी चलता रहेगा। जिला संयुक्त मंत्री मोनिका द्विवेदी ने बताया कि अभी तक दूर दराज में कार्य करने वाली शिक्षिका व बहनों की समस्याएं जिले तक नहीं पहुंच पाती थी। लेकिन, अब इनका निराकरण भी लगभग असंभव सा प्रतीत होता था। महिला शिक्षक संगठन के आ जाने से यह प्रयास में गति आई है। जिला मंत्री रितु सिंह ने कहा कि दूर-दराज में शिक्षकों को किसी भी प्रकार के परेशानी या कठिनाई का सामना न करना पड़े। साथ ही पत्रकार बंधुओ को धन्यवाद ज्ञापित किया।