उधर अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए वसंत पंचमी पर प्रयाग जंक्शन से तीन ट्रेन चलाए जाने की तैयारी की गई है। इसके अलावा यहां दो रेक रिजर्व भी रखे जाएंगे। वहीं प्रयागराज जंक्शन से मानिकपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और कानपुर दिशा की ओर पांच ट्रेन चलाए जाने की तैयारी की गई है। इनका संचालन भीड़ के हिसाब से ही होगा।
उधर यूपी रोडवेज ने भी वसंत पंचमी पर दो हजार बसों के संचालन की तैयारी की है। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि वसंत पंचमी की तैयारियां चल रही हैं। अभी 1500 बसें चलाने की तैयारी है। सौ या उससे अधिक बसों का संचालन अयोध्या रूट पर हो सकता है।