फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक को रंगेहाथ पकड़ा, काम के बदले छह हजार रुपये मांगे थे

Tue, 25 Jun 2024 06:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रयागराज के होलागढ़ में रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दखल दिहानी कराए जाने के एवज में राजस्व निरीक्षक ने पीड़ित से छह हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र कुमार शर्मा पुत्र मुन्नी लाल शर्मा निवासी तिलखवार करछना प्रयागराज, होलागढ़ सोरांव तहसील में तैनात है। उसने शिकायतकर्ता अचल कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी राजापुर चौबारा थाना होलागढ़ से काम करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत अचल ने एंटी करप्शन टीम को कर दी थी। इसके बाद पहले से तय स्थान यादव जलपान एवं मिष्ठान गृह होलागढ़ के पास अचल राजस्व निरीक्षक को पैसे देने के लिए पहुंचा तो वहां एंटी करप्शन टीम भी मौजूद थी। जैसे ही अचल ने राजेंद्र कुमार को रुपये दिए टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें