फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय स्थानांतरण के आवेदन में संशोधन का एक और मौका

Fri, 21 Feb 2020 01:39 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की सचिव ने परिषद की ओर से संचालित विद्यालयों में अध्यापकों के अंतर्जनपदीय एवं पारस्परिक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन में संशोधन का एक मौका दिया है।
विज्ञापन


परिषद की सचिव रूबी सिंह की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परिषद को मिले आवेदन पत्रों के आधार पर 20 दिसंबर 2019 से 28 जनवरी 2020 तक काउंसलिंग कराई गई। ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान पता चला कि कुछ अध्यापक, अध्यापिकाओं ने अपना आवेदन पत्र अंतिम रूप से लॉक नहीं किया है। ऐसे अध्यापक, अध्यापिकाएं 24 से 28 फरवरी के बीच शाम छह बजे तक आवेदन पत्र को पूरा करके सबमिट कर सकते हैं।
अंतर्जनपदीय एवं पारस्परिक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए प्रयोग में आ रही वेबसाइट http://upbasiceduparishad.gov.in पर 24 फरवरी से दिशा निर्देश उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण बिंदु
शिक्षक-शिक्षिकाएं 28 फरवरी तक अंतिम रूप से सबमिट आवेदन साक्ष्य के साथ बीएसए कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
आवेदक मेडिकल समिति के सामने स्थानांतरण के संबंध में अपने दावे दो से छह मार्च के बीच करेंगे।
बीएसए कार्यालय में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन सत्यापन 12 से 17 मार्च के बीच होगा।
बीएसए की ओर से जनपदीय समिति के निर्णय के बाद आवेदन पत्रों को सत्यापन के बाद दो से सात अप्रैल के बीच लॉक किया जाएगा।
अंतिम सूची का प्रकाशन 20 अप्रैल तक।
पारस्परिक अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए अंतिम सूची का प्रकाशन 30 अप्रैल तक होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें