प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में टीजीटी अंग्रेजी, जीव विज्ञान एवं उर्दू विषय के 107 खाली पदों के लिए काउंसलिंग हुई। खाली 107 पदों के सापेक्ष प्रतिक्षा सूची में शामिल 72 अभ्यर्थियों ने रिपोर्ट किया। उपस्थित अभ्यर्थियों में से 69 ने काउंसलिंग में भाग लिया।
शिक्षा निदेशालय अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक के कार्यालय में हुई काउंसलिंग में अंग्रेजी के 63 पदों के लिए मात्र 48 अभ्यर्थी काउंसलिंग करवाने आए, इसमें 46 अभ्यर्थी ही काउंसलिंग में शामिल हुए। जीव विज्ञान में 42 पदों केलिए प्रतीक्षा सूची के 24 अभ्यर्थी काउंसलिंग करवाने आए इसमें 23 ही काउंसलिंग में शामिल हुए। उर्दू के लिए खाली दो पदों के लिए कोई अभ्यर्थी काउंसलिंग में नहीं आया।
रिंकल चौहान के मामले को निदेशक को भेजा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी जीव विज्ञान परीक्षा 2013 में शामिल रिंकल चौहान के प्रत्यावेदन पर विचार करने के बाद उसे निदेशक माध्यमिक शिक्षा के पास भेज दिया है। रिंकल चौहान ने आरोप लगाया था कि उसे जीव विज्ञान टीजीटी में कम अंक मिले हैं।