फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शुआट्स वीसी के एक और भाई हत्या के प्रयास में आरोपी, एसबी लाल का नाम भी मुकदमे में शामिल

Wed, 22 Nov 2023 04:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सुनील बिहारी लाल वीसी आरबी लाल के मझले भाई हैं। वह मौजूदा समय में निदेशक विकास के पद पर नियुक्त हैं। उन्हें नैनी थाने में इसी साल जून में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
SB Lal SHUATS - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी स्थित सैम हिगिन्नबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नाेलॉजी एंड साइंसेस (शुआट्स) के कुलपति आरबी लाल के परिवार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। उनके एक अन्य भाई व संस्थान के निदेशक (विकास) सुनील बी लाल भी हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी बनाए गए हैं। नैनी थाने में दर्ज इसी मुकदमे में उनके सबसे छोटे भाई व शुआट्स के निदेशक प्रशासन विनोद बी लाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब सुनील की भी तलाश में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन


सुनील बिहारी लाल वीसी आरबी लाल के मझले भाई हैं। वह मौजूदा समय में निदेशक विकास के पद पर नियुक्त हैं। उन्हें नैनी थाने में इसी साल जून में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि इस घटना की साजिश में दोनों भाइयाें आरबी लाल व विनोद बी लाल के साथ वह भी शामिल थे। ऐसे में उन्हें आपराधिक षडयंत्र रचने का आरोपी बनाया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

आरोपी बनाए जाने के बाद एसबी लाल की भी तलाश शुरू कर दी गई है। एसीपी करछना अजीत सिंह चौहान ने बताया कि विवेचना नैनी थाना प्रभारी कर रहे हैं। उधर, नैनी थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीसी भी आरोपी, मिली है राहत

इस मामले में शुआट्स वीसी भी आरोपी हैं, जिन्हें कोर्ट से राहत मिली हुई है। उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगी है। इसी मामले में विनोद बी लाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बीते एक अक्तूबर को उसे लखनऊ के मोहनलालगंज से पकड़ा गया था। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ था। जिस पर तस्वीर उसकी थी लेकिन नाम सुखबरन सिंह लिखा हुआ था। इसी आधार पर मुकदमे में दस्तावेजों की कूटरचना से संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

शुआट्स के पूर्व छात्र ने लिखाया है केस

जिस मुकदमे में एसबी लाल को आरोपी बनाया गया है, वह शुआट्स के ही पूर्व छात्र सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने लिखाया है। इसी साल जून में नैनी में यह मुकदमा दर्ज कराया गया था। मूल रूप से सुल्तानपुर निवासी सर्वेंद्र का आरोप है कि वह स्कूटी से रात 10 बजे नैनी जा रहे थे। तभी पुराने यमुना पुल पर दो बाइक से आए चार लोगों ने तमंचा दिखाया। फिर धमकी दी कि आरबी लाल व विनोद बी लाल पर फतेहपुर में दर्ज कराया गया मुकदमा वापस ले लो वरना जान से मार दिए जाओगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें