शिक्षिका अनामिका शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को कर्नलगंज पुलिस एक बार फिर जांच के लिए बीएसए कार्यालय पहुंची। यहां टीम ने मुकदमा वादी बीएसए संजय कुशवाहा से मामले की जानकारी ली और उनका बयान भी दर्ज किया। इसके अलावा सर्व शिक्षा अभियान बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक ताज मोहम्मद का भी बयान दर्ज किया। बता दें कि जिला समन्वयक के पत्र के आधार पर ही बीएसए की ओर से मामले की तहरीर दी गई है जिसमें इस पत्र का भी जिक्र किया गया है।
सूत्रों की मानें तो दोनों अफसरों से आरोपी शिक्षिका की नियुक्ति के संबंध में कई और जानकारी हासिल की गई। अफसरों ने यही बताया है कि फर्जी दस्तावेज पर नियुक्ति का मामला तब खुला जब निवास प्रमाणपत्र का ऑनलाइन सत्यापन कराया गया। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज किए जा चुके हैं। मामले में जांच के लिए जल्द ही एक टीम सोरांव स्थित स्कूल जाएगी जहां नियुक्ति से संबंधित अन्य कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।