फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाइक सवार महिला के सिर पर गिरा लोहे का रॉड, हालत गंभीर

Fri, 11 Apr 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहास। कोरांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे मार्ग पर बाइक सवार महिला के सिर पर लोहे का रॉड गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सीएचसी कोरांव के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नीतू पत्नी अर्जुन निवासी ग्राम अहुगी थाना हलिया जिला मिर्जापुर अपने ससुर मुरली के साथ कोरांव के सलैया गांव जा रही थी। रामपुर गांव के पास सड़क किनारे दुकान से ट्रैक्टर पर लद रहा लोहे का रॉड अचानक बाइक सवार महिला के सिर पर गिर गया। जिससे वह सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी के मेडिकल अफसर डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। कोरांव में आए दिन हो रहे हादसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें