फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए हर रोज मिलेगी जम्मू मेल, सितंबर के पहले सप्ताह से चलाने की तैयारी

Wed, 28 Aug 2024 04:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे ने इसे सितंबर के पहले सप्ताह से चलाने की तैयारी की है। 22 कोच की एलएचबी रेक वाली इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के चार, स्लीपर के सात, एसी थ्री के छह, एसी टू के दो, एसी फर्स्ट का एक और एसएलआर श्रेणी के दो कोच हैं।
विज्ञापन
वैष्णो देवी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबेदारगंज से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए सीधी ट्रेन को सितंबर के पहले सप्ताह में स्थानीय जनप्रतिनिधि हरी झंडी दिखाएंगे। सूबेदारगंज से ट्रेन सुबह 10:35 बजे चलकर अगली सुबह 9:15 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी। जम्मू मेल नामक इस ट्रेन का संचालन दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए हो रहा है। दो माह पूर्व ही इस ट्रेन के सूबेदारगंज तक विस्तार की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दी थी।

विज्ञापन


रेलवे ने इसे सितंबर के पहले सप्ताह से चलाने की तैयारी की है। 22 कोच की एलएचबी रेक वाली इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के चार, स्लीपर के सात, एसी थ्री के छह, एसी टू के दो, एसी फर्स्ट का एक और एसएलआर श्रेणी के दो कोच हैं। वापसी में श्री माता वैष्णो देवी कटरा से यह ट्रेन दोपहर 12:45 बजे चलकर अगली दिन दोपहर 3:20 बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी। बताया जा रहा है कि संचालन की तिथि इसी सप्ताह घोषित हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें