फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शापिंग कार्निवाल : खुशियों की बारिश में हर लम्हा यादगार

विज्ञापन
amarujala carnival :memories of every moment in the rain of happiness - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
खुशियों की बारिश में हर लम्हा यादगार
विज्ञापन

दीपोत्सव केरंग में रंगी सिविल लाइंस में अमर उजाला शापिंग कार्निवाल की तीसरी शाम
हाथी-घोड़े, बग्घियों की सवारी के लिए उमड़े बच्चे-महिलाएं
प्रयागराज। हर कदम पर आंखें ठहर गईं। हर लम्हा यादगार बना। कहीं झूले तो कहीं चर्खियों का शोर तो कहीं हाथी -घोड़े की सवारी की धूम। खरीददारी संग मस्ती, मनोरंजन और संगीत की जुगलबंदी के शापिंग कार्निवाल की तीसरी शाम सोमवार को हर किसी के जेहनोदिल में रच बस गई। दीपोत्सव के इस मेले में खुशियों के हजार रंग छा गए।
अमर उजाला के शापिंग कार्निवाल की रंगत सोमवार की शाम ढलते ही निखर गई। जगह-जगह अमर उजाला के कूपन दिखाकर हाथी, घोड़े, बग्घियों की सवारियां करने के लिए लोग बच्चों-महिलाओं के साथ अपनी बारी के इंतजार में खड़े नजर आए। धूमनगंज के अमित जायसवाल अपनी पत्नी व बच्चे के साथ बग्घी से सिविल लाइंस की चौड़ी सड़कों पर सैर कर मुग्ध थे। उनका कहना था कि इस मेले में आकर जी भर के मस्ती करने का मौका मिला। इसी तरह बलुआ घाट के सुजीत श्रीवास्तव अपनी पत्नी व बेटे संग मेला दिखने पहुंचे। ऐसे सैकड़ों जोड़ों ने खरीदारी संग मेले का आनंद उठाया। चाट, पकौड़े, गोलगप्पे के स्टालों पर स्वाद का तड़का भी खूब लग रहा था। शॉपिंग कार्निवाल के विस्तार के भी चर्चे खूब हो रहे थे। बिग बाजार से पत्थर गिरजा घर तक सड़क की दोनों पटरियों पर लंग-बिरंगी झालरों और रोड लाइट की सजावट देखते बन रही थी। सुभाष चौराहा से आगे बिग बाजार तक और दूसरी ओर सरदार पटेल मार्ग पर हाटस्टफ चौराहे से इंदिरा भवन के आगे माया बाजार तक मेले में चहल-पहल बढ़ने से बाजार का भी रंग चटख हो गया। बाउंसी, जंपिंग झूले के अलावा ट्रेन, चरखी का आनंद उठाने के लिए बच्चों की भीड़ लगी रही। सड़कों पर फर्राटा भरते क्लाउन रिक्शे आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।
विज्ञापन

आओ हुजूर तुमको सितारों में ले चलूं...
मेले में आए युवाओं ने अमर उजाला के मंच पर भांगड़ा-ब्रेक डांस पर मचाया धमाल
प्रयागराज। शापिंग कार्निवाल की तीसरी शाम सुर, लय, ताल के साथ परवान चढ़ी। मेला देखने आए कलाकारों को मंच मिला तो उन्होंने अपने सुरों की कशिश से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सोमवारकी निशा ऐसे ही सुहावने माहौल में निखरी और जवां हो उठी।
रंग-बिरंगी रोशनी की चकाचौंध वाले मुक्ताकाशीय मंच पर राहुल त्रिपाठी, हरिओम, जायमा, अब्दुल रहमान, विकास, केशव ने अपनी सुरों का जादू बिखेरा। बांसुरी पर पवन ने फिल्मी धुनों को बजाकर वाहवाही बटोरी। सबसे ज्यादा ध्यान खींचा शांभवी सिंह ने। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मी नगमों पर अपनी सुरों की मिठास से लोगों को झूमने-थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने जब पेश किया कि- आओ हुजूर तुमको सितारों में ले चलूं.. तो इस नगमे पर लोग बरबस थिरकने लगे। अनूप श्रीवास्तव ने भी अपने गीतों से मेले में आए दर्शकों को मुग्ध किया। इसी तरह मेला देखने आए कई युवाओं ने फिल्मी धुनों पर भांगड़ा, ब्रेक डांस पेश किया। आशीष, पूर्विका-अवंतिका वर्मा, प्रत्युष गोस्वामी,हर्ष, इलेक्ट्रो डांस एकेडमी से अक्षत और अर्थ, अभिनंदन, दिव्यांश, बृजमोहन की नृत्य की प्रस्तुति सराही गई। संचालन सौरभ ने किया।
हमारे मुख्य सहयोगी हैं पान पारस कायम। अन्य सहयोगियों में यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, नॉलेज पार्टनर, विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल।
कार्निवाल में कल तक शापिंग संग मस्ती
प्रयागराज। अमर उजाला के पांच दिवसीय शॉपिंग कार्निवाल में मस्ती और धमाल का मौका अबी दो दिन बाकी है। 23 अक्तूबर तक सिविल लाइंस में करीब दो किमी केदायरे में लगे इस कार्निवाल में शहर के लोग दिवाली की खुशियां लूटेंगे। शॉपिंग ड्रा कूपन पर इनाम जीतने का मौका मिलेगा। इस कार्निवाल के सहयोगी प्रतिष्ठानों में शॉपिंग करने के बाद विवरण के साथ ड्राप बाक्सेज में कूपन जमा होंगे। कार्निवाल के मेगा ड्रा में आकर्षक उपहार जीतने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

प्रतिभाओं को तराशने का बेहतर मौका
प्रयागराज। तो अब तनिक भी सोचिए नहीं, आप भी शापिंग कार्निवाल में आइए और अपने हुनर का प्रदर्शन कीजिए। अमर उजाला शापिंग कार्निवाल में नई प्रतिभाओं को तराशने के मंच दिया जा रहा है। सोमवार की तीसरी निशा में दर्जन भर से अधिक बाल व युवा प्रतिभाओं ने अपने सुरों के साथ थिरकन से लोगों का दिल जीता। बुधवार तक चलने वाले इस कार्निवाल में हर किसी को अमर उजाला की ओर से मंच प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। कोई भी अपना पंजीयन कराकर कार्निवाल के मंच पर प्रस्तुति दे सकता है।

amarujala carnival :memories of every moment in the rain of happiness- फोटो : ALDCOMPACT

amarujala carnival :memories of every moment in the rain of happiness- फोटो : ALDCOMPACT

amarujala carnival :memories of every moment in the rain of happiness- फोटो : ALDCOMPACT

amarujala carnival :memories of every moment in the rain of happiness- फोटो : ALDCOMPACT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें