फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई ने पूर्व परीक्षा
विज्ञापन

नियंत्रक से की पूछताछ
उ.प्र. लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की कर रही है जांच
यूपीपीएससी में दर्ज किया गया बयान, खंगाला गया परीक्षा अनुभाग
प्रयागराज। उ. प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी की जांच कर रही सीबीआई अचानक सक्रिय हो गई है। सीबीआई जांच में लेटलतीफी मामले की 23 अक्तूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। सोमवार को सीबीआई के नए जांच अधिकारी एसपी विजेंद्र कुमार के प्रयागराज पहुंचने के बाद उनके नेतृत्व में जांच टीम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पहुंची और आयोग के एक पूर्व परीक्षा नियंत्रक से पूछताछ की। इस दौरान परीक्षा अनुभाग भी खंगाला गया।
सीबीआई जांच शुरू होने के बाद यूपीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव के साथ एक परीक्षा नियंत्रक भी सीबीआई के निशाने पर हैं। पूर्व परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ सीबीआई में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। सोमवार सुबह सीबीआई की टीम आयोग पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। पूछताछ की के लिए सीबीआई की ओर से पूर्व परीक्षा नियंत्रक को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था, क्योंकि जिन परीक्षाओं को लेकर सबसे अधिक विवाद हैं, उनमें से ज्यादातर परीक्षाएं इन्हीं के कार्यकाल में आयोजित की गईं थीं। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई टीम ने आयोग में ही पूर्व परीक्षा नियंत्रक से काफी देर तक पूछताछ की। सीबीआई ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक का बयान भी दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पूर्व में आयोजित पीसीएस परीक्षाओं के कुछ संदिग्ध चयनितों को भी पूछताछ के लिए आयोग में बुलाया गया था। सीबीआई जिस कार्यकाल में हुई परीक्षाओं की जांच कर रही है, उन्हीं परीक्षाओं के चयनितों से पूछताछ की गई। टीम के कुछ सदस्य काफी देर तक परीक्षा अनुभाग में रहे और वहां उन परीक्षाओं से जुड़े अभिलेख खंगाले, जिन्हें लेकर कोई न कोई विवाद रहा। इनमें पीसीएस-2015, एपीएस-2010 जैसी परीक्षाएं शामिल हैं। एसपी विजेंद्र कुमार ने आयोग के अध्यक्ष, सचिव और परीक्षा नियंत्रक से भी मुलाकात की। विजेंद्र मंगलवार को गोविंदपुर स्थित सीबीआई कैंप कार्यालय में शिकायतकर्ताओं से मुलाकात कर सकते हैं। फिलहाल सोमवार देर रात तक सीबीआई की टीम आयोग में ही डटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें