फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ और वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को रेलवे का तोहफा

Sat, 09 Jul 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
जालंधर स्टेशन पर डिब्बों से अलग हुआ अमरनाथ एक्सप्रेस का इंजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमरनाथ एवं मां वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। जम्मू जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इलाहाबाद से जम्मू के लिए चल रही दो स्पेशल ट्रेनों के सात-सात फेरे बढ़ा दिए हैं। गाड़ी संख्या 04111 इलाहाबाद-जम्मूतवी का संचालन अब 24 अगस्त तक एवं गाड़ी संख्या 04114 जम्मू स्पेशल को रेलवे ने 27 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके अलावा इलाहाबाद से आनंद विहार के लिए चल रही दिल्ली स्पेशल भी रेलवे ने 27 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


इलाहाबाद से जम्मू के लिए पिछले कुछ दिनों से दो स्पेशल ट्रेनें क्रमश: प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं शनिवार को चल रही हैं। इसी क्रम में 18 सामान्य श्रेणी, एक स्लीपर, एक थर्ड एसी एवं दो एसएलआर श्रेणी समेत कुल 22 कोच वाली गाड़ी संख्या 04111 इलाहाबाद-जम्मू स्पेशल के रेलवे ने आठ और फेरे बढ़ा दिए हैं। इसका संचालन प्रत्येक बुधवार 13 जुलाई से 24 अगस्त तक होगा। जबकि 12 स्लीपर, दो थर्ड एसी, एक सेकंड एसी, पांच सामान्य, दो एसएलआर समेत कुल 22 कोच की गाड़ी संख्या 04113 जम्मू स्पेशल का संचालन अब प्रत्येक शनिवार 16 जुलाई से 27 अगस्त तक होगा। इसके कुल सात फेरे रेलवे ने बढ़ाए हैं।

इलाहाबाद से दोनों ट्रेन संबंधित तिथियों पर अपराह्न 3.20 बजे चलकर दिल्ली के रास्ते अगले दिन 1.50 बजे जम्मूतवी पहुंच जाएंगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04112 का संचालन जम्मूतवी से 14 जुलाई से 25 अगस्त के मध्य (प्रत्येक बृहस्पतिवार) एवं गाड़ी संख्या 04114 जम्मूतवी से 17 जुलाई से 28 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। उधर इलाहाबाद से आनंद विहार (दिल्ली) के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन के भी रेलवे ने सात फेरे बढ़ा दिए हैं। गाड़ी संख्या 04117 इलाहाबाद-आनंद विहार स्पेशल प्रत्येक शनिवार 16 जुलाई से 27 अगस्त तक एवं वापसी में गाड़ी संख्या 04118 आनंद विहार-इलाहाबाद का संचालन प्रत्येक रविवार 17 जुलाई से 28 अगस्त के मध्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें