फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ‘भविष्य ज्योति सम्मान’ में मेधावियों का सम्मान

Thu, 14 Jul 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
amar ujala foundation - फोटो : Youtube Grab
विज्ञापन
अमर उजाला एवं तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की ओर से संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान किया जाएगा। टीएमयू के सहयोग से आयोजित यह समारोह इलाहाबाद पब्लिक स्कूल चौफटका में 11 बजे होगा। समारोह में बारहवीं की परीक्षा में 60 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गांधी अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रो. योगेश्वर तिवारी मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में टीएमयू की ओर से जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को 15, 10 एवं पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति टीएमयू में प्रवेश लेने पर दी जाएगी। टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन के अनुसार  इस सम्मान समारोह में इलाहाबाद जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को टीएमयू द्वारा यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिन विद्यार्थियों ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में 60 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वह इस सम्मान समारोह में प्रतिभाग कर सकते हैं। समारोह में शामिल होने के लिए यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के 60 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थी 14 जुलाई 2016 को प्रात: 11 बजे से इलाहाबाद पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। सभी विद्यार्थी समय से पूर्व पहुंचकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराएं।
इस समारोह में शामिल होने के लिए सभी मेधावी छात्रों को अपने साथ अपनी अंक तालिका की छायाप्रति लानी होगी। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल में ही दिनांक 15 जुलाई को इच्छुक विद्यार्थी टीएमयू में प्रवेश के लिए विषय विशेषज्ञ से स्पॉट एडमीशन हेतु सम्पर्क करें- 9412388367 एवं 9760395836 तथा किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए 9761501906 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें