फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला चुनावी चौपाल : मतदाता बोले- कानून व्यवस्था की स्थित मजबूत, महंगाई ने कर रखा है बेहाल

Sun, 12 May 2024 07:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महंगाई, बेरोजगारी के साथ ही छोटे व्यापारियों की समस्या को उठाया। सड़क के किनारे दुकान लगाने वालों के लिए स्थान निर्धारित न होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
अमर उजाला चुनावी चौपाल में अपनी बात रखते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला चुनावी चौपाल में अपनी बात रखते व्यापारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनता के मुद्दों को परखने के लिए अमर उजाला की ओर से चुनावी चौपाल का आयोजन सिविल लाइंस (हनुमान मंदिर) हनुमत निकेतन के पास किया गया। इसमें लोगों ने बेबाकी से अपनी बात रखी। महंगाई, बेरोजगारी के साथ ही छोटे व्यापारियों की समस्या को उठाया। सड़क के किनारे दुकान लगाने वालों के लिए स्थान निर्धारित न होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन











सिविल लाइंस हनुमान मंदिर के पास मिठाई की दुकान चलाने वाले टेढ़कू यादव ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। छोटे व्यापारियों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। रोज कमाने खाने वाले छोटे व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। परीक्षा में पेपर लीक हो जाने से सरकारी नौकरी न मिलने से युवा परेशान हैं। 
विज्ञापन


पटरी व्यवसायी सिविल लाइंस के लल्ला यादव ने कहा कि महंगाई अपने चरम पर है। सरकार ने कुछ अच्छा तो कुछ जनता के हित के विपरीत कार्य किया है। कानून व्यवस्था की स्थिति तो सही है लेकिन सड़क के किनारे दुकान लगाने वालों को आए दिन हटा दिया जाता है उनके लिए कोई स्थान निर्धारित नहीं है।

मोहत्सिमगंज के समाजसेवी राजकुमार केसरवानी ने कहा कि क्षेत्र का विकास करने वाले प्रत्याशी को ही वोट दिया जाएगा। जनता की मूलभूत जरूरत को जो पूरा कर सके और लोगों के बीच हमेशा रहने वाले प्रत्याशी को वोट मिलना चाहिए।

सिविल लाइंस इलाके के युवा व्यापारी शिवाजी चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त हुई है। कोई भी गुंडा और बदमाश आम आदमी को परेशान नहीं कर रहा है। हमेशा बिजली और पानी मिल रही है। सरकार हर सुविधा देने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


पटरी दुकानदार दीपक पांडेय और बबलू माली ने कहा कि आम जनता के सुख दुख को अपना समझने वाले प्रत्याशी को ही वोट मिलना चाहिए। सरकार पढ़े लिखे नौजवानों को नौकरी दे और जो पढ़े नहीं है उनको रोजगार चलाने के लिए मदद करे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें