फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला कार्निवाल : संगमनगरी में आज से सजेगा शुभ लाभ शॉपिंग कार्निवल, पांच दिन मचेगी धूम

Fri, 30 Oct 2026 11:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संगमनगरी में मनोरंजन, मस्ती और खरीदारी के उत्सव शुभ लाभ शॉपिंग कार्निवल की शुरुआत शुक्रवार शाम छह बजे से होगी। सिविल लाइंस में आयोजित पांच दिवसीय कार्निवल का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा करेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला कॉर्निवाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगमनगरी में मनोरंजन, मस्ती और खरीदारी के उत्सव शुभ लाभ शॉपिंग कार्निवल की शुरुआत शुक्रवार शाम छह बजे से होगी। सिविल लाइंस में आयोजित पांच दिवसीय कार्निवल का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. अंकिता राज, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज और नगर आयुक्त साईं तेजा मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्निवल में शहरवासियों को मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद मिलेगा। आयोजन स्थल को आकर्षक विद्युत सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। कार्निवल के शुभारंभ पर गंगा पूजन व आरती और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से अदिति एवं ग्रुप के लोकगायन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।

इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिये स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, वहीं उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। नृत्य-संगीत और रंगारंग कार्यक्रमों से सजी शाम शहरवासियों के लिए खास होगी।
विज्ञापन


कलाकारों को मिलेगा मंच, निशुल्क पंजीकरण की सुविधा

कार्निवल में स्थानीय कलाकारों, नृत्य-संगीत समूहों और संस्थाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया जाएगा। इच्छुक कलाकारों और समूहों के लिए निशुल्क पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। पंजीकरण कराने के लिए नाम, उम्र, संस्था का नाम और फोन नंबर सहित 9675897474 और 9675897416 व्हाट्सएप नंबरों पर भेजना होगा। पंजीकृत कलाकारों को मंच पर प्रस्तुति का अवसर मिलेगा।

बच्चों के लिए विशेष इंतजाम, गेमिंग जोन भी

बच्चों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बग्घी की सवारी, झूले समेत अन्य मनोरंजक गतिविधियां बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। साथ ही इस बार एक स्पेशल गेमिंग जोन बनाया गया। कार्निवल तीन नवंबर तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें