फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर का असर: एसआरएन की सुरक्षा पूर्व सैनिकों के हवाले, बंद कैमरों की होगी मरम्मत

Sun, 25 Aug 2024 04:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला रेजिडेंट डॉक्टर से दरिंदगी के बाद हत्या की घटना के विरोध में हड़ताल के दौरान अमर उजाला की पड़ताल में कई स्याह हकीकतें सामने आई थीं। जब जहां अस्पताल परिसर के 96 कैमरे आठ महीने से बंद पाए गए थे, वहीं रेजिडेंट गर्ल्स पीजी हॉस्टल और ब्वॉयज हॉस्टल में दुर्व्यवस्था का बोलबाला पाया गया था। इस पर अब सुधार की कोशिशें शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
एसआरएन अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर से लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों के हॉस्टल तक फैली बदइंतजामी को शासन ने गंभीरता से लिया है। इस पर अमर उजाला की शृंखला का संज्ञान लेते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य किंजल सिंह ने हॉस्पिटल से लेकर कॉलेज तक सुरक्षा के लिए पूर्व सैनिकों की तैनाती का निर्देश दिया है।

 

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला रेजिडेंट डॉक्टर से दरिंदगी के बाद हत्या की घटना के विरोध में हड़ताल के दौरान अमर उजाला की पड़ताल में कई स्याह हकीकतें सामने आई थीं। जब जहां अस्पताल परिसर के 96 कैमरे आठ महीने से बंद पाए गए थे, वहीं रेजिडेंट गर्ल्स पीजी हॉस्टल और ब्वॉयज हॉस्टल में दुर्व्यवस्था का बोलबाला पाया गया था। इस पर अब सुधार की कोशिशें शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


हॉस्पिटल में जहां सात सुरक्षा गार्डों की तैनाती है।,वहीं मेडिकल कॉलेज में एक भी सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं है। अब शासन ने मेडिकल कॉलेज सहित स्वरूप रानी हॉस्पिटल में पूर्व सैनिकों के तैनाती का निर्देश जारी किया है। इस आदेश को चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग की महानिदेशक किंजल सिंह ने लागू करने का निर्देश दिया है।

अगस्त से मिलेगा एचआरए

 

 

 

खबरों की इस शृंखला में पीजी डॉक्टरों को एचआरए न मिलने का मुद्दा भी उठाया गया था। 2020 से पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों को एचआरए नहीं मिल रहा था। खबर प्रकाशित होने के बाद तत्काल प्रभाव से एचआरए लागू कर दिया गया है। अगस्त माह से सभी पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों को हॉस्पिटल में कमरा न मिलने पर एचआरए की सुविधा मिलेगी।

पीजी गर्ल्स हॉस्टल की सुधरेगी हालत

 

 

 

पीजी गर्ल्स हॉस्टल की दुर्दशा और वहां सुरक्षा के सही बंदोबस्त न होने के मामले को भी प्रमुखता से उठाया गया था। ऐसे में जल्द ही पीजी गर्ल हॉस्टल का गेट सही होगा। खराब और बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत कराई जाएगी।

 

हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में पूर्व सैनिकों की तैनाटी के लिए निर्देश मिल चुका है। जल्द ही सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। रेजिडेंट डॉक्टरों को एचआरए मिलेगा, इसकी भी तैयारिया की जा रही है। नया 366 कमरों का पीजी हॉस्पिटल जल्द ही बनेगा। - डॉ. वत्सला मिश्रा, प्राचार्य, एमएलएन मेडिकल कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें