फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीडब्ल्यूसी चेयरमैन पर सही निकले दुष्कर्म के आरोप, चार्जशीट

Thu, 09 Dec 2021 01:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के पूर्व चेयरमैन कमलेश सिंह पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उन पर लगे आरोप सही पाए। इसके बाद ही यह कार्रवाई की गई। इस मामले में 26 दिन पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन



झूंसी निवासी कमलेश सिंह के खिलाफ नवंबर में कौशाम्बी निवासी महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि मदद के बहाने उससे करीबी बढ़ाकर उससे दुष्कर्म किया गया और फिर उसे धमकी भी दी गई। महिला ने तहरीर में कहा था कि विवाद के बाद उसका पति छह साल की बेटी को लेकर चला गया था। साथ ही उसे बेटी से मिलने भी नहीं दे रहा था।

इसकी शिकायत लेकर वह सीडब्ल्यूसी पहुंची थी, जहां तत्कालीन चेयरमैन कमलेश से उसकी मुलाकात हुई। उसने मदद के बहाने उससे करीबी बढ़ाई और फिर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने 12 नवंबर को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ चार्जशीट प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें